गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। जीवन रक्षक फाउंडेशन की ओर से रविवार की देर शाम राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह का आयोजन एक मैरेज हॉल में किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों सहित गाजीपुर के 300 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा निस्वार्थ सेवा करने वाले रक्तदाताओं को सम्मान प्रदान कर हौसला अफज़ाई करना रहा। मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने युवाओं को सराहते हर व्यक्ति को रक्त दान करने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थापक शीर्षदीप शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से नियमित रक्तदान करने की अपील किया। संचालन सचिव डा. उरूज फात्मा, सह सचिव सुरजीत कुमार ...