औरंगाबाद, जुलाई 18 -- प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित नगर भवन में टीबी मरीजों के बीच न्यूट्रीशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने दीप जला कर किया। सिविल सर्जन ने कहा कि टीबी एक प्राचीन बीमारी है, जिसे पहले क्षय रोग के नाम से जाना जाता था और कभी इसे लाइलाज माना जाता था। वर्तमान समय में यह पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर इसकी पहचान कर नियमित रूप से छह माह तक दवा का सेवन किया जाए। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: टीबी मरीजों को रेफरल अस्पताल में मिला निश्चय किटटीबी के लक्षण और उपचार उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से संभावित मरीजों की पहचान कर उनकी जांच कराई जाती है। यदि कोई मरीज उपचार अवध...