बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- तीन सौ दिन पुराने मामलों को प्राथमिकता पर निपटाएं थानाध्यक्ष क्राइम मीटिंग मे एसपी ने दिये कई दिशा निर्देश शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्राइम मीटिंग में एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने तीन सौ दिन पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आदेश सभी थानाध्यक्षों को दिया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर के एसपी कार्यालय में मीटिंग हुई, एएसपी डा राकेश कुमार, सभी थानाध्यक्ष के अलावा जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि चाइल्ड मीसिंग केस, रेप व पॉक्सो एक्ट के मामलों सहित कई जघन्य मामलों में अलग - अलग पोर्टल पर अपलोड करना होता है। साथ ही प्रतिदिन केस की मॉनिटरिंग कर उसका सत्यापन रिपोर्ट भी अपलोड करना होता है। समीक्षा में पाया गया कि कई थानों में यह प्रक्रिया धीमी है। इस पर सभी थानाध्यक्षों को...