तीन सौ अतिक्रमणकारियों को दी गई अंतिम चेतावनी
बगहा, मई 12 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। प्रखंड बगहा एक के मझौवा में बेतिया राज की जमीन पर अतिक्रमण कर बसे लोगों को अंचल प्रशासन की ओर से अंतिम चेतावनी मंगलवार को जारी की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 23 मई तक सभी अतिक्रमणकारियों को स्वयं जमीन खाली करनी होगी। अन्यथा उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए अंचल बगहा एक की सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया अंचल प्रशासन द्वारा बगहा एक प्रखंड के मझौवा के करीब 300 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्धारित समय सीमा के भीतर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है। सीओ ने कहा है कि बेतिया राज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा और तय तिथि के बाद किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यह भी पढ़ें- सीमा के 15 किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.