हापुड़, अप्रैल 28 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सदरपुर में आज गंगा एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ के दौरान सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। करीब तीन सौ पुलिस कर्मियों के सुरक्षा घेरे में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैनात किया गया है।सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव सदरपुर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए गए है। पड़ोसी जनपद बुलंदशहर के पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर गढ़ चौपाला, वैट चौकी बहादुरगढ़ क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर करीब तीन सौ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे के हर एक किमी पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी यहां एसआई कांस्टेबल समेत छह निरीक्षक, चार सीओ, एक एएसपी को...