चंदौली, मई 12 -- पीडीडीयू नगर। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से धरहरा स्थित बचपन डे केयर सेंटर में 3 से 7 वर्ष के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा,आवागमन के लिये वाहन, हेल्थ चेकअप, ग्रीष्मा कालीन और शीतकालीन ड्रेस, शिक्षण सामाग्री आदि की सुविधा दी जाएगी। जिसके लिए शिक्षकों की ओर से पंजीयन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...