तीन सूत्री मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
दुमका, सितम्बर 1 -- मसलिया, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड में झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मैनुअल मुर्मू ने की। बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए विजय कुमार दास ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज (एमएमडीआर) संशोधन विधेयक पास किया गया है, जिसका असर झारखंड के सभी वर्गों पर पड़ेगा। संघ केंद्र सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की मांग करता है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग है कि पोषण सखियों के मानदेय को लेकर की गई घोषणा को जल्द लागू किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सितंबर माह में संघ का प्रतिनिधिमंडल रांची जाकर मुख्यमंत्री को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपेगा। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष माहेश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.