भदोही, मार्च 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तीन सूत्रीय मांग लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस पार्टी के लोगों ने पत्रक सौंपा। मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। मनरेगा मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों का बकाया भुगतान शीघ्र करने की मांग प्राथमिकता से की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की लंबित मजदूरी का भुगतान शीघ्र किया जाए। मजदूरी न मिलने से श्रमिकों को परिवार का भरण-पोषण करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हर मनरेगा मजदूर इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ग्राम रोजगार सेवकों एवं अन्य संविदा कर्मियों के बकाया मानेदय का शीघ्र ही भुगतान न किया जाए। ऐसे में संविदा कर्मियों को परेशान होना पड़ रहा है। मानदेय की मांग लेकर बार-बार र...