मुंगेर, जून 30 -- तारापुर,निज संवाददाता। आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों की तीन सूत्री मांगों के समर्थन में जारी राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर सोमवार को भी पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान पर साफ दिखाई दिया। हड़ताल के कारण अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर के पोषक क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक नहीं पिलाई जा सकी। इससे बड़ी संख्या में बच्चे जीवन रक्षक खुराक से वंचित रह गए और अभियान के निर्धारित लक्ष्य पर संकट गहरा गया। सोमवार को अस्पताल परिसर में आशा व आशा फेसिलिटेटर ने (गोपगुट) बैनर पोस्टर के साथ अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी जानकारी के अनुसार, आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर 27 जून से अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अ...