सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- सोनभद्र,हिंदुस्तान संवाद। सवर्ण आर्मी के बैनर तले शनिवार को जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे के आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौप कर तत्काल निस्तारण की मांग की। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट को समाप्त किए जाने, आरक्षण को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने अथवा समाप्त करने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में सवर्ण समाज के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है, जिससे निर्दोष लोगों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आरक्षण यदि देना ही है तो आर्थिक आधार पर दिया जाए, ताकि वास्तव में जरूरतमंदों को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.