तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
नैनीताल, जून 16 -- बेतालघाट, संवाददाता। सीएचसी बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने, कोटाधरिया तोक को सड़क से जोड़ने और राजमार्ग-71 मार्ग पर हॉटमिक्स कराने की मांग को लेकर बेतालघाट के लोगों ने मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, मनीष पंत, भूपेंद्र बिष्ट और पना बिष्ट ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।सिमलखा से जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि मांगों के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संजय बोहरा ने बताया, कि एक जून को उन्होंने कैंची धाम तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 15 दिन के भीतर क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की थी। यह भी पढ़ें- पोटका म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.