कोलकाता, मई 5 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने ममता बनर्जी को गहरा झटका दिया है। 2011 में जब वह पहली बार सीएम बनीं तब से अब तक उनका शासन निर्बाध चलता रहा। अब उस पर भाजपा ने बड़ा ब्रेक लगा दिया है। विधानसभा की 207 सीटें जीतकर भाजपा ने सत्ता हासिल की है तो अब ये चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर क्या चीजें ममता बनर्जी के खिलाफ चली गईं। इनमें से एक मुस्लिम कार्ड भी माना जा रहा है। दरअसल टीएमसी लगातार मुस्लिमों को लुभाने के लिए प्रयास करती रही है, जबकि भाजपा ने उसके काउंटर में हिंदुओं के ध्रुवीकरण का प्रयास किया। चुनाव के नतीजे बताते हैं कि भाजपा शायद हिंदू ध्रुवीकरण में सफल रही और टीएमसी को मुस्लिमों का अपेक्षानुसार समर्थन नहीं मिला। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा रहा है कि 2021 में खाता भी ना खोल पाने वाली कांग्रेस के दो कैंडिडेट जीते ह...