संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम संतकबीरनगर जिले में एसपी संदीप कुमार मीना ने एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशेाक जैन के जरिए वसूली वारंट तामिला और गिरफ्तारी लंबित होने को लेकर चलाए गए दो दिवसीय अभियान की गहन समीक्षा की। जिसमें सुस्ती और लापरवाही परिलक्षित होने पर तीनों सर्किल के सीओ और छह एसओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एसपी ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण उपलबध कराए जाने का निर्देश दिया है।एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि एडीजी जोन के निर्देश पर 22 मार्च से 24 मार्च तक जनपद में लंबित वारंटियों, वसूली वारंटियों समेत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के लिए अभियान चलाया गया है। समीक्षा में पाया गया है कि थाना धनघटा, थाना महुली में 07-07 वसूली वारंट तामिल,गिरफ्तारी लंबित है। जबकि थान...