बस्ती, जुलाई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड और झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे के बाद अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बस्ती जिले के तीन सीएचसी अग्निशमन व्यवस्था से वंचित हैं। ऐसे में आगजनी जैसी किसी भी घटना की स्थिति में मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जिले में कुल 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरवाटिया, साऊंघाट, मुंडेरवा, भानपुर, रुधौली, हर्रैया, गौर, विक्रमजोत, परसरामपुर, कप्तानगंज और दुबौलिया सीएचसी में अग्निशमन की व्यवस्था उपलब्ध है। जबकि कुदरहा, सल्टौआ और बहादुरपुर सीएचसी में अब तक फायर सेफ्टी के आवश्यक इंतजाम नहीं किए जा सके हैं। इन तीनों सीएचसी में लगभग 30-30 बेड की सुविधा है। यहां मातृ...