तीन सिपाहियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
औरैया, जुलाई 25 -- दिबियापुर थाने में तैनात तीन सिपाहियों को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रकरण की प्राथमिक जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निलंबित सिपाहियों में अनिल जुरैल, दिलीप शर्मा और प्रवीण कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दिबियापुर थाने में तैनात सिपाही अनिल जुरैल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह मिट्टी लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर चालक से बातचीत करता दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। आरोप यह भी लगे कि ट्रैक्टर चालक पर दबाव बनाकर वीडियो जारी कराया गया था।
जांच प्रक्रिया मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जांच क्षेत्राधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.