वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। वरुणा संध्या के साप्ताहिक आयोजन में तीन सितार के तार समवेत झंकृत हुए। बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय की तीन शोध छात्राओं सोनाली केसरी, अर्पिता जायसवाल और पूनम कुमारी ने सितार वादन से श्रोतावृंद को आनंदित किया। वरुणा संध्या का आयोजन शुक्रवार को कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क में छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी की ओर से किया गया। छात्राओं ने सितार वादन की शुरुआत राग किरवानी से की। आलाप के बाद तीन ताल में जोड़ की बेजोड़ प्रस्तुति दी। स्वरों की शुद्धता ने सुधि श्रोताओं को विशेष प्रभावित किया। झाला से प्रथम प्रस्तुति को विराम देने के बाद धुनों की लघु शृंखला प्रस्तुत की। राग मिश्र खमाज के बाद अफगानी धुन से रस परिवर्तन किया। इस प्रस्तुति में लय, ताल और भावों का संतुलन सहज महसूस हुआ। वादन के ...