तीन सितंबर को शिक्षा संवाद में शामिल होंगे प्रशांत किशोर
गया, अगस्त 24 -- तीन सितंबर को शिक्षा संवाद में शामिल होंगे प्रशांत किशोर गया जी, प्रधान संवाददाताशिक्षक दिवस के पहले तीन सितंबर को शिक्षा और शिक्षण समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद का आयोजन किया गया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर संवाद में शामिल होंगे। इस मौके पर प्रशांत किशोर का अभिनंदन भी होगा। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधान पार्षद जन सुराज के नेता संजीव श्याम सिंह ने बताया कि तीन सितंबर को पीरमंसुर के पास स्थित धर्म सभा भवन में शाम छह बजे से संवाद शुरु होगा। इस संवाद में शिक्षकों की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक सम्मान और बिहार के उज्जवल भविष्य को लेकर बात होगी। संवाद में कई जिलों के शिक्षक शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.