नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। साहित्य अकादमी की सामान्य परिषद की बैठक में तीन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रतिभा राय (ओड़िआ), लख्मी खिलाणी (सिंधी) तथा अब्दुस समद (उर्दू) को महत्तर सदस्यता प्रदान करने के प्रस्ताव को पास किया गया। संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान महत्तर सदस्यता है। जो सामान्यतया भारतीय साहित्य की अमर विभूतियों के लिए आरक्षित है। पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. प्रतिभा राय एक विख्यात ओड़िआ लेखिका हैं। उन्होंने 50 से अधिक कृतियों की रचना की है। लख्मी खिलाणी एक प्रतिष्ठित सिंधी कथाकार, नाटककार, अनुवादक, संपादक एवं विद्वान हैं। अब्दुस समद एक प्रख्यात उर्दू लेखक एवं कवि हैं। उन्होंने दो दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...