चतरा, अप्रैल 9 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा पुलिस ने गुरुवार को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी 29 वर्षीय ईश्वर दयाल महतो को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुठान का निवासी है और सीएलए एक्ट कांड संख्या 15/23 के आरोपी है। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया । जिसे पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...