मुजफ्फरपुर, जून 20 -- पारू। थाना क्षेत्र के कर्मवारी गांव में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर तीन साल से फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आदर्श कुमार पर जानलेवा हमले का आरोप है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपित ने पड़ोसी प्रेम रंजन सिंह की पिटाई कर दी थी, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। पूछताछ के बाद उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- तीन साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...