तीन साल से एक जगह पदस्थापित लिपिकों का होगा स्थानांतरण
रांची, जून 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय समेत क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में तीन साल से अधिक समय से पदस्थापित लिपिकों का तबादला होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पिछले 12 वर्षों के पदस्थापन के दौरान अगर कुल आठ वर्ष (प्रतिनियुक्ति सहित) किसी एक ही जिले में पदस्थापित रहे हों, तो वैसे लिपिकों को प्रमंडल के दूसरे जिले में स्थानान्तरित किया जाएगा। वैसे लिपिक जो पिछले छह वर्षों से लगातार एक ही जिले में पदस्थापित रहे हों, उन्हें प्रमंडल के दूसरे जिले में स्थानान्तरित किया जाए। किसी लिपिक की प्रतिनियुक्ति वैसे कार्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.