गिरडीह, मई 23 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया रेलवे फाटक 20बी 3टी के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य की धीमी गति और संवेदक की लापरवाही के कारण आम लोगों की परेशानियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- एक किमी तक उखड़ी सड़क, धूल और गड्ढों से परेशानीस्थानीय नागरिकों की शिकायतें स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि न तो निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जा रहा है और न ही लोगों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ओवरब्रिज निर्माण के कारण मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बायपास मार्ग का निर्माण नहीं होने से लोगों को मजबूरी में मिट्टी, पत्थर और गड्ढों से भरी ऊबड़-खाबड़ सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और घुटने भर पानी से भर जाता है, जबकि गर्मी में उड़ती ध...