ललितपुर, मार्च 23 -- ललितपुर। टीबी कोई ऐसा रोग नहीं है, जिसको लेकर बहुत चिंतित होने की जरूरत हो। हां, इसके उपचार के लिए मरीज और उसके परिजनों को संजीदा होने की आवश्यकता है। इसी संजीदगी की बदौलत जनपद में पिछले तीन वर्षों के दरम्यान में 11,568 मरीजों को इस रोग से छुटकारा मिल चुका है। वहीं 1,808 मरीज अभी उपचारत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत से टीबी को उखाड़ फेंकने के लिए अभियान चला रखा है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग टीबी के मरीजों को अभियान चलाकर खोज रहा है और उनका नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करके मुफ्त दवाइयां भी वितरित कर रहा है। इसके अलावा इन मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इसके अलावा निक्षय मित्र इन मरीजों में से कइयों को गोद लेकर उनको न केवल पोषण पोटली प्रदान करते हैं बल्कि समय-समय पर इलाज में अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.