अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- (महामारी तैयारी दिवस विशेष) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोरोना महामारी को गुजरे अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए, लेकिन उससे मिली सावधानियां लोगों की दिनचर्या से लगभग गायब हो चुकी हैं। वर्ष 2020 से 2022 तक महामारी बनकर कोरोना संक्रमण ने अलीगढ़ समेत पूरे देश में भारी तबाही मचाई थी। मास्क, हाथ धोना, सामाजिक दूरी जैसे नियम जीवन का हिस्सा बन गए थे। मगर आज बाजारों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर वही लापरवाही दिख रही है, जिसने कभी संक्रमण को भयावह रूप दिया था। विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी कोई एक बार आने वाली आपदा नहीं, बल्कि समय-समय पर लौटने वाली चुनौती है। कोविड-19 महामारी ने इंसान को यह सिखाया था कि थोड़ी सी सतर्कता बड़े खतरे को टाल सकती है। मास्क पहनना, नियमित हाथ धोना, भीड़ से बचना और हल्के लक्षणों पर भी डॉक्टर से परामर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.