शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे की हालत निर्माण के करीब तीन साल में ही खराब हो गई है। करकौर तिराहे से जैतीपुर कस्बे तक कई स्थानों पर सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। शनिवार को करकौर गांव में पुलिया के पास गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना कटरा क्षेत्र के गांव रमापुर निवासी श्यामू बाइक चला रहे थे और कस्बा परौर निवासी मनोज पीछे बैठे थे। करकौर गांव में पुलिया के पास बाइक का पहिया गहरे गड्ढे में जाने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में मनोज को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां ...