मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में पिछले तीन साल में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यह संख्या करीब 101 प्रतिशत की दर से बढ़कर दोगुना से अधिक हो गई है। इसका प्रमुख कारण पासपोर्ट केंद्र की संख्या बढ़ना और इसे बनवाने की प्रक्रिया सरल होना माना जा रहा है। अब ई पासपोर्ट की सुविधा मिलने से पुलिस सत्यापन में भी कम समय लग रहा है। पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) से मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन साल में जिले में कुल 46,615 पासपोर्ट बनाए गए। वित्त वर्ष 2023-24 में 8906 और वर्ष 2024-25 में 10659 पासपोर्ट बने। वहीं, 2025-26 में 10 मार्च तक ही संख्या 17978 पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष की समाप्ति में अभी दो हफ्ते से ज्यादा समय शेष है। ऐसे में वर्ष 2023-24 की तुलना में पासपोर्ट बनवाने वालों की सं...