अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अतरौली के प्रगतिशील किसान का सफर आसान नहीं रहा। उसने स्टार्टअप के रूप में शहद के कारोबार को अपनाया। पहले छोटे रूप में काम शुरु किया। देखते ही देखते काम ने रफ्तार पकड़ ली। वर्तमान में किसान साल में तीन हजार कुंतल शहद का उत्पादन कर रहा है। अतरौली के गांव बहराबद के किसान रविनेश ने बीएससी एग्रीकल्चर किया है। उन्होंने जॉब की बहुत तलाश की लेकिन नही मिली। इसके बाद उन्होंने शहद उत्पादन की ओर रुख किया। मौन पालन व शहद उत्पादन की ट्रेनिंग ली। इसके बाद अपना काम शुरु किया। रविनेश ने बताया कि शुरुआत में लोगों को फ्री में शहद का स्वाद चखाया। अच्छा लगने पर उन्होंने ऑर्डर देने शुरु कर दिए। एक वर्ष में एक हजार कुंतल शहद का उत्पादन होने लगा। इसके बाद दूसरे राज्यों में संपर्क बढ़ाया। लोग विदेशों में भी शहद ले ज...