चम्पावत, मई 22 -- सतीश जोशी, चम्पावत। सूखीढांग-रीठासाहिब मोटर मार्ग में तीन साल पूर्व किया गया डामरीकरण पूरी तरह से उखड़ गया है। जिस कारण स्थानीय ग्रामीणों और रीठासाहिब के श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे नाली निर्माण नहीं होने से डामर उखड़ा है। लोगो ने जोड़ मेले से पूर्व सड़क ठीक करने की मांग की है। सूखीढांग-रीठासाहिब सड़क डामर उखड़ने से बदहाल हो गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सीएम धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2016 में सूखीढांग-रीठासाहिब मोटर मार्ग का निर्माण हुआ। वर्ष 2021-22 में करोड़ों रुपये डामर किया। लेकिन तीन साल में ही डामर उखड़ गया है। जिस कारण मोटर मार्ग बदहाल हो गया है। सूखीढांग के चौड़ाकोट, धूरा, मथियाबांज, बुढम, सुकुनी, ढेकाढूंगा, त्यौदार बैंड, ककनई, टांण, साल, मछियाड़ आदि स्था...