हाथरस, मई 4 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तीन साल पहले विद्यार्थियों को रहने के लिए छात्रावासों की स्थापना कराई गई,लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी छात्रावास बजट के अभाव में सिसक रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि शायद इस साल छात्रावासों के लिए बजट का बंदोबस्त हो जाए। जिससे कि विद्यार्थियों को उनका लाभ मिल सके। वर्ष 2023-24 में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सिकंदराराऊ,हसायन और सहपऊ ब्लाक में करोड़ों की लागत से छात्रावासों का निर्माण कार्य कराया गया। जिससे कि विद्यार्थियों को वहां रहने के बाद निकट के राजकीय या अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में पढ़कर अपने भविष्य को सवार सके। यह भी पढ़ें- इंतजार: 100 साल पुराना स्कूल, लेकिन नई इमारत का अब भी इंतजार तीन साल बीत जाने के बाद भी छात्रावास चालू नहीं हो सके है। पिछले साल छात्...