तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ चरगी कोल्ड स्टोरेज निर्माण, किसानों में बढ़ा आक्रोश
बोकारो, जून 19 -- पेटरवार रुस्तम अंसारी। प्रखंड के चरगी गांव में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज के निर्माण को लेकर स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे पेटरवार, कसमार और जरीडीह प्रखंड के किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि परियोजना को लेकर बार-बार आश्वासन मिले, लेकिन जमीन पर कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। जानकारी के अनुसार चरगी गांव के लरबदार क्षेत्र में पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का निर्माण लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। कोल्ड स्टोरेज बनने से क्षेत्र के किसानों को अपनी सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों के भंडारण की सुविधा मिलती, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य मिलने के साथ फसलों के खराब होने की समस्या से भी राहत मिलती। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.