लातेहार, नवम्बर 4 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से पांकी प्रखंड को जोड़ने वाली साधवाडीह से जान्हो तक की सड़क आज भी अधूरी पड़ी है। तीन साल पहले इस सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी, लेकिन संवेदक और विभागीय उदासीनता के कारण अब तक सड़क बन नहीं पाई हैं। नतीजतन, दर्जनों गांवों के लोगों को रोजाना की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन साल बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बनना भ्रष्टाचार और प्रशासनिक निकम्मेपन का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने जिले के उपायुक्त से मामले की तत्काल जांच कर संवेदक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर ग्रामीणो ने साधवाडीह से जान्हो तक सड़क निर्माण कार्य जल्द से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.