बाराबंकी, जनवरी 5 -- रामनगर। क्षेत्र में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से कई गांवों में बन रही पानी टंकी का निर्माण आज भी आधा अधूरा ही हो पाया है। कहीं तीन साल से तो कहीं दो साल से टंकी के निर्माण कार्य को पूर्ण होने की उम्मीद संजाए ग्रामीणों के सब्र की बांध तो टूट गई लेकिन आज तक इन टंकियों से पानी की बूंदे आज तक नहीं टपकी। गौरतलब है कि तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रामनगर व सूरतगंज में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकियों का निर्माण कहीं एक तो कहीं दो साल से ठप पड़ा हुआ है। बजट न मिलने के कारण कार्य पूरी तरह बंद है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीदें अधर में लटकी हुई हैं। हालांकि जो बजट पहले जारी हुआ था, उसमें भी मानक के अनुसार पूरा कार्य न होने का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं। रामनगर व सूरतगंज ब्लॉक में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.