काशीपुर, जून 11 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम बेरिया दौलत निवासी एक महिला ने खरीदी गई भूमि की रजिस्ट्री न होने और उस पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऊधम सिंह नगर से कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में लक्ष्मी देवी पत्नी हरिप्रसाद ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से 6.60 लाख रुपये में भूमि खरीदी थी। भूमि पर तीन कमरे और एक बरामदा भी बना हुआ है। उनका आरोप है कि पूरी रकम देने के बावजूद विक्रेता लगातार टालमटोल कर रहा है और अब तक रजिस्ट्री नहीं कराई है। लक्ष्मी देवी का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति उन्हें धमकियां दे रहा है और जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने जबरन उनके एक कमरे पर ...