बाराबंकी, जून 21 -- बाराबंकी, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लगाकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दावा था। इसके लिए तीन साल पहले पानी टंकी का निर्माण शुरू हुआ, जो आज तक पूर्ण नहीं हो सका। 163 पंचायतों में पानी की टंकिया अधूरी पड़ी हैं। पाइप लाइन बिछाई गईं, नल लगाए गए लेकिन इन नलों से आज तक एक बूंद शुद्ध पानी नहीं पटका। यह हाल है सूरतगंज विकास खंड के बीकेपुर ग्राम पंचायत और मसौली विकास खंड के मसौली ग्राम पंचायतों का है। यहां तीन साल से ग्रामीणों को हर घर नल योजना के नाम पर छला ही गया है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक वर्ष में टंकी बनाकर जलापूर्ति शुरू करने की थी योजना:

जल टंकी का निर्माण कार्य सूरतगंज संवाद के अनुसार: विकास खंड सूरतगंज की ग्राम पंचायत सूरतगंज मजरे बीKEपुर में पानी टंकी निर्माण का कार्य 13 अप्रैल ...