लखनऊ, मई 19 -- गोसाईगंज नगर पंचायत में निर्वाचित सपा पार्षद (सभासद) यास्मीन व श्यामेंद्र मिश्रा को तीन साल बाद मंगलवार को मोहनलालगंज तहसील में शपथ दिलाई गई। तहसील में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने दोनों सभासदों को शपथ दिलाई। वहीं सभासदों ने लापरवाही के कारण अब तक शपथ न दिलाये जाने का आरोप लगाया। गोसाईगंज नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 8 साहनटोला से सपा के श्यामेन्द्र मिश्रा व वार्ड नम्बर 6 नेवातिन टोला से यास्मीन 13 मई 2023 को निर्वाचित हुई थीं। सभासद यास्मीन ने बताया कि जब शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था तब जानबूझकर उन लोगों को भेजे पत्र में शपथ ग्रहण का समय व स्थान नहीं लिखा था। वह लोग शपथ ग्रहण के लिए नगर पंचायत गोसाईगंज के दफ्तर पहुंचे तो वहां कोई शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित ही नहीं था। जिसके चलते उन लोगों को शपथ नहीं दिलाई गई।...