बांदा, जून 2 -- पैलानी। आर्थिक तंगी के कारण इलाज के लिए संघर्ष कर रहे तीन वर्षीय मासूम अभिषेक को आखिरकार नई जिंदगी मिल गई।जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चे का दिल्ली के अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है।अब उसकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और परिवार ने राहत की सांस ली है।जसपुरा ब्लॉक के ग्राम सिंधकला निवासी प्रदीप का पुत्र अभिषेक जन्म से ही गंभीर हृदय रोग से जूझ रहा था।परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उसका इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा था।इसी दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम जसपुरा ने बच्चे की पहचान कर उसे उपचार के लिए चाइल्ड हार्ट फाउंडेशन से जोड़ा।चाइल्ड यह भी पढ़ें- दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 साल की बच्ची, पिता ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका हार्ट फाउंडेशन ने बच्चे की जांच, चिकित्सकीय परामर्श, अस्पताल चयन और उप...