मधुबनी, मार्च 30 -- मधुबनी, निज संवाददाता। तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सरकार ने जिले के लिए 2 लाख 55 हजार 698 लीटर केरोसिन का आवंटन की प्रक्रिया शुरू किया है। वर्ष 2022 के बाद जिले में केरोसिन आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ गई थी, जिससे खासकर ग्रामीण और गरीब तबके को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पीडीएस और अन्य माध्यमों से इसका वितरण किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि शहरी क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को ठेला वेंडर के जरिए केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 9 लाख 13 हजार 19 राशन कार्डधारी परिवार हैं। सरकार द्वारा प्रति परिवार 2 लीटर केरोसिन देने की दर तय की गई है। इस आधार पर जिले को कुल 18 लाख 26 हजार 38 लीटर केरोसिन की आवश्यकता है। इसके मुकाबले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.