बक्सर, मार्च 26 -- पेज तीन के लिए ------ कार्रवाई अपहृत किशोरी के साथ दिल्ली में छिपकर रह रहा था आरोपित आरोपित के वापस लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबोचा डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। तीन साल बाद नया भोजपुर पुलिस ने गुरुवार को अपहृत किशोरी को बरामद करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं बरामद किशोरी का बयान कलमबंद कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है। यह सबकुछ पुलिस की दबिश के कारण संभव हुआ है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर निवासी मल्लू सिंह का पुत्र किस्मत कुमार ने वर्ष 2023 में थाना क्षेत्र के ही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। अपहरण को लेकर किशोरी के परिजनों ने आरोपित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने उस वक्त काफी खोजबी...