इटावा औरैया, जून 20 -- भरथना। नगर पालिका भरथना के बोर्ड के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पालिका कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने की।पालिकाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पालिकाध्यक्ष चुना, उस भरोसे को कायम रखना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के समय पालिका की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण थी। कर्मचारियों के चार माह के वेतन, सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया भुगतान तथा ठेकेदारों और विभिन्न फर्मों की देनदारियां लंबित थीं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से निस्तारित कराया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में एक मिनी स्टेडियम एवं ओपन जिम का निर्माण कराया गया है। साथ ही जवाहर रोड स्थित प्रकाश इंटर कॉलेज के समीप बड़े पार्क के निर्माण का प्रस्त...