शामली, अगस्त 29 -- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद करीब तीन साल पुराना चर्चित गीत 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' एक बार फिर सुर्खियों में है। गीत रिलीज के दौरान अंकित को धमकी मिलने की बात उनकी पत्नी सीमा ने भी कही है। अब सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से वायरल एक कथित पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, जिसके बाद अंकित की हत्या और तीन साल पुराने गीत के बीच नई कड़ी जुड़ गई है। हालांकि वायरल पोस्ट की सत्यता और हत्या में गैंग की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। यह भी पढ़ें- अंकित हत्याकांड : पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे के भी सीसीटीवी कैमरे खंगालेगीत के बोलों में कोर्ट में गोली मारने का जिक्र गीत के बोलों में कोर्ट में गोली मारने का जिक्र था। ऐसे में यह मामला गोगी गैंग के लिए इसलिए भी संवे...