तीन साल पहले अगवा महिला ने रचाई दूसरी शादी
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब तीन साल पहले अगवा महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। महिला ने दूसरी शादी कर ली है। शुक्रवार को महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि 2023 में महिला ने पुत्री के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। अगवा महिला की मुजफ्फरपुर शहर स्थित माड़ीपुर में शादी हुई थी। उसे दो बच्चे हैं। थानेदार ने बताया कि महिला को वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र से गुरुवार को बरामद किया गया। महिला ने अपनी मर्जी से दूसरी शादी करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- तीन साल पहले अगवा महिला ने रचाई दूसरी शादी यह भी पढ़ें- बिना तलाक पति ने कर ली दूसरी शादी, उत्पीड़न का लगाया आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.