हजारीबाग, जनवरी 31 -- इचाक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत परासी गांव के धनगर पाला टोले में 3 वर्षीय मासूम सूर्य कुमार पिता टिंकू भुइयां के डाडी (चूआ) डूबने से हुई मौत की घटना के बाद टोले वासियों में मायूसी का माहौल रहा। सूर्य अपनी मां रानी देवी पिता टिंकू भुइयां और विधवा नानी देवंती के अकेला घर का चिराग था। सूर्य की मां ने 8 दिन पूर्व दूसरे बच्चे के रूप में एक पुत्री को जन्म दिया था। वह प्रसव पीड़ा से उबर भी नहीं पाई थी कि अपने जिगर की टुकड़े को खो बैठी। नवजात बेटी के छठी का रस्म बुधवार को सम्पन्न हुआ था। बेटी की छठी के बाद घर में खुशहाली का माहौल था। संबंधियों के बिदाई का सिलसिला जारी था। इसी बीच न जाने किस वक्त सूर्य घर से निकला। घटा दो घंटा बीतने के बाद सूर्य की नानी देवंती उसे घर में ढूंढने लगी। घर में लाडले को न पाकर मोहल्ले में खोजबीन किय...