धनबाद, मार्च 28 -- गांधीनगर निवासी सुंदर सिंह के तीन वर्षीय बेटे को कुत्ते ने काट लिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। कुत्ते ने बच्चे के शरीर पर चार-पांच जगह दांत गड़ा दिया है। सुंदर के अनुसार बच्चा मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान गली के एक कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। शुक्र था कि घटना के समय कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बच्चे को कुत्ते से बचाया। हालांकि तबतक कुत्ता बच्चे के शरीर पर कई जगह दांत गड़ा चुका है। घटना के बाद बच्चे को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के साथ उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...