प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में ग्रुप बी से नियमित ग्रुप ए सेवा में शामिल हुए अधिकारियों को अब सीनियर स्केल में एडहॉक प्रमोशन के लिए जूनियर टाइम स्केल में तीन साल की सेवा पूरी करने का इंतजार नहीं करना होगा। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अन्य पात्रताएं पूरी करने वाले अधिकारियों के मामलों पर तीन साल की सेवा पूरी नहीं होने के बावजूद सीनियर स्केल में एडहॉक प्रमोशन के लिए विचार किया जा सकेगा। रेलवे बोर्ड ने 14 अगस्त 2026 को जारी आदेश में 27 जनवरी 2026 के पूर्व निर्देश को लेकर बनी स्थिति स्पष्ट की है। इसके अनुसार ग्रुप बी से नियमित ग्रुप ए सेवा में आए अधिकारी यदि ग्रुप बी अधिकारियों के लिए निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा करते हैं तो उन्हें केवल जूनियर टाइम स्केल में तीन साल की सेवा पूरी नहीं होने के आ...