वाराणसी, मार्च 8 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। बड़ागांव थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम केस दर्ज किया था। महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के युवक मदन कुमार ने उसकी बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बुलाया। एकांत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोने लगी तो आरोपी छोड़कर भाग निकला। बच्ची ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद महिला शुक्रवार शाम थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को दल्लीपुर नहर पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.