बक्सर, अप्रैल 29 -- बक्सर, हिप्र। तीन वर्ष की मासूम बच्ची को बुधवार के दिन ममता का आंचल नसीब हुआ। दरअसल, कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में बुधवार को डीएम साहिला की उपस्थिति में साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची को कर्नाटक के दंपती के जिम्मे सौंपा गया। बच्ची को पाकर दंपती की आंखों से खुशी के आंसू छलक आये। बता दें कि जिन नवजात बच्चों को लावारिस छोड़ दिया जाता है उसे विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान में रखा जाता है। जहां इनका पालन-पोषण होता है। बताया कि निःसंतान दंपती केंद्र सरकार की ओर से संचालित कारा की आधिकारिक बेवसाइट पर दत्तक ग्रहण के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों में नामांकन का मौका इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों को 30 दिनों के अंदर केयरिंग पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। इस मौके पर डीडीसी निहारिका छवि, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमा...