गुमला, जुलाई 12 -- घाघरा, प्रतिनिधि। जिले के घाघरा थाना इलाके के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में 18 वर्षीय सुनील लोहरा को महज तीन वर्ष की बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते समय परिजनों द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया। रविवार को इस लोमहर्षक मामले के लीपापोती करने के प्रयास गांव में पंचायत बैठी, लेकिन इस घटना की भनक घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह को लग गई और वे इसे गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल पहुंच गए। हालांकि तब तक ग्रामीणों की समाप्त हो चुकी थी,लेकिन घटना की पुष्टि परिजनों से कड़ाई से पूछताछ के बाद हो पाई। घटना शनिवार अपराह्न करीब चार बजे की है और रविवार को घाघरा पुलिस आरोपी सुनील लोहरा को गिरफ्त में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सुनील पीड़ित बच्ची के घर शनिवार शाम में गया था। पीड़ित बच्ची और उस...