पूर्णिया, सितम्बर 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में रविवार को तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले बच्ची के चचेरे भाई पर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जलालगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी का...