गोपालगंज, अप्रैल 28 -- गोपालगंज।गोपालगंज के सिविल कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार को एक अनोखा प्रेम विवाह देखने को मिला। बिना बैंड-बाजा और बारात के प्रेमी युगल ने सादगी के साथ मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्म तक साथ निभाने का वादा किया। मांझा थाना क्षेत्र के डोमाहाता गांव निवासी भोला यादव और ओलीपुर गांव की राधा कुमारी पिछले करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया। बताया जाता है कि इस बीच युवती गर्भवती हो गई, जिसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। सोमवार को किसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के परिजन सिविल कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान प्रेमी युगल भी वहां पहुंच गया। परिवार के लोगों ने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन युवक-युवत...