उरई, फरवरी 24 -- सिरसाकलार। सिरसकला थाना क्षेत्र के रायपुर में तीन सालों से मायके रह रही महिला ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव घर के ही कमरे में रस्सी से लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह के पीछे पति से चल रहा विवाद बताया जा रहा है। रायपुर के अमर सिंह ने 25 वर्षीय बेटी प्रियंका निषाद की शादी देशराज निषाद निवासी अड्डू पुरवा औरैया से की थी। शादी के कुछ दिन बाद प्रियंका का पति से झगड़ा करने लगा। इससे तीन सालों से वह पति का घर छोड़कर पिता के घर रह रही थी। जहां सोमवार रात कमरे में फांसी लगा ली। सुबह जब मां बेटी के कमरे में गई तो बेटी को फांसी पर लटका देखा। ग्राम प्रधान पंकज उपाध्याय ने पुलिस को सूचना दी। मौक़े पर सीओ जालौन शैलेन्द्र बाजपेई, एसएसआई सुभाष घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा...